अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी महिलाओं की प्रतिभा को सलाम किया है। एयर इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया के साथ कुल 90 से ज्यादा महिला क्रू उड़ानें निर्धारित की हैं। यह संख्या भारत रत्न जेआरडी टाटा की पहली व्यावसायिक उड़ान की 90वीं वर्षगांठ के संबंध में भी महत्वपूर्ण है।
बता दें कि एयर इंडिया समूह 1 मार्च 2023 से अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू मार्गों पर इन सभी महिला चालक दल की उड़ानों का संचालन कर रहा है। इस साल के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘डिजिटऑल: इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वेलिटी’ रखी गई है। यह थीम दिखाती है कि महिलाओं ने किस तरह विमानन क्षेत्र में योगदान दिया है और से आगे बढ़ाया है। इस साल ज्यादातर घरेलू और 12 अंतर्राष्ट्रीय जगहों पर जाने वाली उड़ानों में केबिन और कॉकपिट क्रू में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही हैं।
एयर इंडिया के कुल कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 40 फीसदी से ज्यादा है। एयर इंडिया के 1825 पायलटों में से 275 महिलाएं हैं। यह इसे महिला पायलटों की सबसे बड़ी संख्या वाली एयरलाइन बनाती हैं। इस अवसर पर एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक, कैंपबेल विल्सन ने कहा कि, पूरी दुनिया में भारत में कमर्शियल फीमेल पायलटों की संख्या सबसे ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि आज एयर इंडिया में हमारे साथ महिला वर्कफोर्स पर गर्व है। उन्होंने बताया कि अधिकांश उड़ानों में कॉकपिट और केबिन क्रू को महिला डिस्पैचर, सुरक्षा और लोडर, इंजीनियर, सिक्योरिटी सर्विसेस प्रोवाइड की जाएगी।
एयर इंडिया पारंपरिक रूप से चार दशकों से विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में सभी महिला क्रू उड़ानों का संचालन कर रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया में एक तिहाई से ज्यादा संख्या फीमेल वर्कफोर्स की है। दोनों एयरलाइंस में कुल 97 महिला पायलट हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ और एयर एशिया इंडिया के अध्यक्ष आलोक सिंह के मुताबिक वह अपने कार्यबल और विशेष रूप से नेतृत्व में महिलाओं के समान प्रतिनिधित्व के लिए प्रयास करते हैं। उन्हें विशेष रूप से उन भूमिकाओं में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं के होने पर गर्व है, जिन्हें पारंपरिक रूप से पुरुषों का गढ़ माना जाता है।
Compiled: up8 News
