आगरा: रंगबाजो ने दिनदहाड़े छात्रा का किया अपहरण, बचाने आये ताऊ हादसे में घायल, मौके पर पहुँचे आलाधिकारी

Crime Regional

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में दिनदहाड़े दुस्साहसिस वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बदमाशों ने 11वीं की नाबालिग छात्रा को अगवा कर लिया। बेटी को बचाने के लिए पीछे भाग रहा ताऊ हादसे में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं एडीजी राजीव कृष्ण फोर्स के साथ खुद मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर में रेडियो कॉलोनी के साथ 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े 11वीं की नाबालिग छात्रा को अगवा कर लिया। बेटी को अगवा करता देख उसे बचाने पीछे भागा ताऊ घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। सूचना पर एडीजी राजीव कृष्ण खुद मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे शहर में इस समय सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है।

बता दें कि जिस थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है उसी थाना क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ कन्या पूजन कर रहे थे तथा घटनास्थल से 2 किलोमीटर की दूरी पर एक होटल में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शिरकत करने पहुंच रहे हैं।

रिपोर्टर- शीतल सिंह अपने सहयोगी अंकुर शर्मा के साथ आगरा