आगरा जनपद के थाना बसई अरेला पुलिस ने ओवरलोडिंग वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें ईटों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर को पकड़ कर सीजकर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के आदेश पर गुरुवार को थाना बसई अरेला प्रभारी विवेक कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ अरनोटा चौकी पर ओवरलोड वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें क्षमता से अधिक ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। जहां पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया।
वहीं पुलिस कार्रवाई से अन्य ओवरलोड ईटों से भरे ट्रैक्टर आगरा बाह मार्ग पर दिन भर नहीं गुजरे वाहन चालकों में पुलिस चेकिंग कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इसी संदर्भ में थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस का अभियान चलाया जा रहा है ओवरलोडिंग पाए जाने पर वाहनों की सीजकर कार्रवाई की जाएगी।