आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र के मारुति सिटी निवासियों के साथ लगभग आधा दर्जन से अधिक कॉलोनी वासियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान ना होने पर भारतीय जनता पार्टी का खुलकर विरोध किया और चुनाव का बहिष्कार भी कर दिया। चुनाव बहिष्कार की गूंज लखनऊ तक जा पहुंची। प्रभारी मंत्री आगरा एस के शर्मा को इस गूंज के बाद आगरा आना पड़ा और वह मारुति सिटी निवासियों के बीच पहुंचे। यहां पर लोगों की समस्याओं से संवाद करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
आपको बताते चलें कि मारुति सिटी सहित आधा दर्जन से अधिक कॉलोनी वासियों ने क्षेत्र में जलनिकासी और सड़क निर्माण न होने की वजह से चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया था। चुनाव बहिष्कार की गूंज लखनऊ तक भी जा पहुंची। सरकार के कैबिनेट मंत्री और आगरा के प्रभारी एस के शर्मा डैमेज कंट्रोल के लिए आगरा पहुंचे। उन्होंने मारुति सिटी में लोगों के साथ संवाद किया लेकिन इस बीच आक्रोशित लोगों ने उनके सामने ही रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगा दिये।
मारुति सिटी सहित आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में भारी संख्या में मतदाता है और अधिकतर भाजपा को ही समर्थन करते हैं। ऐसे में पहले से ही नाराज चल रही जनता कहीं भाजपा के खिलाफ मतदान ना कर दे इसको लेकर प्रभारी मंत्री लोगों के बीच ही पहुंच गए। रात्रि में ही जनसंवाद कार्यक्रम कर डाला। प्रभारी मंत्री के आने पर लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और अपनी समस्याओं से भी रूबरू कराया।
लोगों ने कहा कि आप तक तो समस्याएं पहुंचती नहीं है बस यह बताया होगा कि रूट और जल निकासी की व्यवस्था नहीं है लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया होगा कि पिछले कितने वर्षों से वह नारकीय जीवन जी रहे हैं और जल निकासी व जलभराव के चलते टूटी-फूटी सड़कों के चलते ना जाने कितने लोग हादसे का शिकार हो गए है।
लोगों की नाराजगी की बीच प्रभारी मंत्री एसके शर्मा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए सभी के सामने अपनी बात हुई रखी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आपकी समस्याएं मैंने सुनी है। आपको बेबी रानी मौर्य जैसा बेहतर जनप्रतिनिधि मिला है। आचार संहिता के बाद सभी समस्याओं का समाधान भी होगा। यह भी कहने में नहीं चूके कि ‘आप सभी लोग भाजपा के सम्मानित मतदाता हैं और भाजपा को समर्थन करने के लिए तैयार खड़े हुए हैं। इसीलिए इस बीच मैं अपनी मेयर प्रत्याशी के लिए भी समर्थन मांगता हूं।’