आगरा। फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी अपने परिवार के साथ मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे। उन्हें देखकर उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने में जुट गए। ताजमहल का दीदार करने के बाद वह बोले अद्भुत अनुभव रहा।
मंगलवार दोपहर अचानक फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी को जैसे ही पर्यटकों ने देखा वे उनकी ओर दौड़ पड़े। उनके साथ फोटो खींचने की होड़ मच गई। उन्होंने भी एक-एक करके सभी के साथ फोटो खिंचाया। वह करीब दो घंटे तक ताजमहल में रहे। उन्होंने ताजमहल के इतिहास के बारे में भी जाना।