आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर दौड़ती हुई बोलेरो कार अनियंत्रित हुई और सड़क पर चल रहे कई लोगों को रौंद दिया। इस घटना से लोग बुरी तरह सहम गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकरी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और चालक को हिरासत में ले लिया।
सरकारी अधिकारी की बताई जा रही है गाड़ी
पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र की फतेहाबाद रोड का है। लोगों ने बताया कि अचानक से बोलेरो गाड़ी आई और उसने कई लोगों को रौंद दिया। दुकानों को तोड़ती हुई कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। लोगों ने बताया कि जिस गाड़ी ने इस घटना को अंजाम दिया है वह एक सरकारी अधिकारी की गाड़ी बताई जा रही है।
हादसे से घबराए लोग
इस हादसे को देखकर लोग बुरी तरह से हम गए हैं। जो लोग इस हादसे का शिकार बने उनके दिलो-दिमाग से यह घटना निकल ही नहीं पा रही है। लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं, साथ ही उनके परिजनों को भी इस हादसे की सूचना दी।