आगरा: विधायक के पति पर सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

स्थानीय समाचार

नगर पंचायत अध्यक्ष ने चुनाव आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई

विधायक पति पर रियासत के नाम पर सार्वजनिक भूमि हड़पने का आरोप

आगरा जिले की पिनाहट नगर पंचायत का मामला

आगरा: पिनाहट नगर पंचायत अध्यक्ष किशोरी गुप्ता ने भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदन सिंह पर फ़र्ज़ी दस्तावेज दर्शा कर सार्वजनिक भूमि को हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्थानीय निकाय निदेशालय में कई गई है।

शिकायत पत्र में अध्यक्ष किशोरी गुप्ता ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान सार्वजनिक भूमि को अपने पुत्र के नाम दान करने के बाद स्वयं के लिए बैनामा किया गया था। शिकायत पत्र में लगाये गए आरोपो के अनुसार पिनाहट नगर पंचायत में गाटा संख्या 3158 सार्वजनिक भूमि में दर्ज है। किंतु भाजपा नेता अरिदमन सिंह ने 2007 एवं 2012 विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में इसी भूमि को निज़ी सम्पति के रूप में दर्शाया था।

शिकायत का पत्र

New Doc 2022-11-01 15.27.30

शिकायत पत्र के अनुसार 27 दिसम्बर 2017 को पूर्व कैबिनेट मंत्री ने इसी जमीन को अपने पुत्र त्रिपुदमन सिंह के नाम दान किया था। आरोप है कि इसी जमीन को बाद में फ़र्ज़ी दस्तावेजों के सहारे अन्य लोगों के नाम बैनामा किया गया है। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर गलत दस्तावेजों पर एक नलकूप कनेक्शन भी लिया गया है।

विधायक पति द्वारा फ़र्ज़ी तरीके से गृहकर की रशीद बनाने का दबाव बनाया जा रहा है, पूरे मामले की शिकायत नगर पंचायत की ओर से चुनाव आयोग में की गई- किशोरी गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पंचायत, पिनाहट