आगरा: फेडरेशन ऑफ इण्डिया व्यापार मण्डल का अनशन खत्म, अधिकांश मांगें मानी गईं

Press Release

आगरा। फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया व्यापार मण्डल की जिला शाखा द्वारा 20 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु सोमवार से चल रहा अनशन मंगलवार को मांगें मान लिए जाने के बाद समाप्त हो गया।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियन्ता द्वितीय सिद्धार्थ मिश्रा एवं टोरन्ट पावर के उपाध्यक्ष शैलेश देसाई, संजय सिंह के साथ त्रिपक्षीय वार्ता में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर बिन्दुवार चर्चा हुई तथा अधिकांश मांगों को मान लिया गया। तीन मांगों के लिये तकनीकी कारणों के कारण उनके समाधान करने हेतु 30 नवम्बर तक का समय लिया गया। इसी क्रम में डीसी शर्मा को जूस पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया गया।

वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोबती, जिलाध्यक्ष विकास मोहन बंसल, विजय कुमार गोयल, माधव मोहन बंसल, अनिल सारस्वत, रूपेश अग्रवाल, मनोज खण्डेलवाल, चन्दन कुमार शर्मा, मुकेश निर्वानिया, धर्मवीर कौशिक, राजेश सारस्वत, गोरव जैन, श्रीकृष्ण शर्मा, सलीम कुरैशी, सूरजभान सिंह यादव, टीकाराम सिंह, केदार अग्रवाल, संजय शर्मा, सीपी सक्सेना, पीके शर्मा उपस्थित रहे।