लोकसभा चुनाव में बेरोज़गार युवा भाजपा के झूठ पर बुलडोज़र चलाकर निर्णायक समाधान निकालेंगेः अखिलेश यादव

इस चुनाव के बाद भाजपा लोगों से वोट का अधिकार भी छीन सकती है: अखिलेश

Politics

अखिलेश यादव ने लोगों को पीडीए से जुड़ने को कहा

उन्होंने कहा कि रूस में उनका लीडर ऑफ अपोजिशन जेल में मारा गया। और भी मुल्क हैं जहां पर लोकतंत्र का हाल ऐसा ही है। ये सरकार लगातार चाहे चुनाव आयोग हो, चाहे कोर्ट हो या कोई अन्य संस्था हो उसे प्रभावित कर रही है। ये सरकारी मीडिया को भी प्रभावित करने का काम कर रही है। मीडिया के लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। मीडिया के लोग अगर सच्ची खबर चलाएंगे तो उनपर भी पाबंदी है। बड़े लोगों के लिए सीबीआई और पत्रकारों के लिए थाने वाले एसओ छोटे वाले हैं। झगड़ा बराबर का है। इसलिए लड़ाई बड़ी है। हम सबसे अपील करेंगे की पीडीए से वे जुड़ जाएं।

राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पीडीए की लड़ाई मजबूत होगी। पीडीए एनडीए को हराएगा। जब हम लोग टिकट व सीटें बांट रहे हैं, उस दौरान भाजपा टिकट काटने का सोच रही है। बता दें कि अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होने वाले हैं। दरअसल राहुल गांधी की यात्रा इन दिनों यूपी में है। जब राहुल गांधी की यात्रा आगरा पहुंचेगी। तब राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीटों के बंटवारे को लेकर भी बात चल रही है।

-एजेंसी