आगरा पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति संग बंगलामुखी मंदिर में किया हवन

Entertainment

आगरा: वेडिंग डायरी इवेंट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा आई फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अपने पति राज कुंद्रा के साथ सीधे आगरा कैंट स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर पहुंचीं। यहाँ पहुँच कर उन्होंने अपने पति के साथ हवन यज्ञ किया। मंदिर के सेवादार नितिन सेठी ने उन्हें विधि विधान के साथ यज्ञ कराया। यज्ञ करने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी काफी उत्साहित नजर आई।

गोपनीय था पूजन कार्यक्रम

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की यह पूजा बेहद गोपनीय थी। होटल में अपना सामान रखने और फ्रेश होने के बाद शिल्पा शेट्टी अपने पति के साथ सीधे इस मंदिर पर पहुंची। शिल्पा मेरून रंग का प्लाजो और हरे रंग का प्रिंटेड टाप पहनी थीं जबकि राज कुंद्रा क्रीम कलर के प्रिंटेड कुर्ते और काले रंग के पायजामे में थे। दोनों ही बिल्कुल सिंपल थे।

शाम लगभग 5:30 बजे बगलामुखी मंदिर पहुँचने पर मंदिर के सेवादार नितिन सेठी ने उन्हें पांच कुंडीय यज्ञ कराया। यज्ञ करीब आधे घंटे से अधिक चला। इसके बाद रात 8:00 बजे वह पति के साथ यहां से रवाना हो गईं।