आगरा के बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य ‘एकता महायज्ञ’: पार्षद मुरारी लाल गोयल के संयोजन में सजा आस्था का अनूठा दरबार

विविध

आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर रविवार को अग्रवंश एकता समिति के तत्त्वावधान में सामाजिक एकता, सद्भाव और विश्व शांति के लिए बल्केश्वर आईटीआई के सामने श्री अग्रसेन वाटिका में विशाल एकता महायज्ञ का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी के स्वस्थ, प्रसन्न, खुश रहने और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होने की शुभकामनाएं दी गईं।
​
कार्यक्रम संयोजक प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने इस अवसर पर कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी का भला हो, सभी की ज़रूरतें पूरी हों, समाज में खुशहाली आए और सभी के संकट दूर हों। यह एक ऐसा महायज्ञ है, जिसमें आहुति देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मनोकामनाएं भगवान अग्रसेन अवश्य पूर्ण करेंगे।

समाजसेविका श्रीमती सुमन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को ‘एक रुपया और एक ईंट’ का संदेश देकर गरीबों व ज़रूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी थी। महायज्ञ और पूजा-अर्चना के माध्यम से हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कारों से जोड़ रहे हैं। हमें अपने घरों में भी भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा स्थापित कर नित्य पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस महायज्ञ में सभी परिवारों ने आहुति देकर माँ महालक्ष्मी, मां माधवी और महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है।

इस अवसर पर फैंसी ड्रेस, मेहंदी, डांस और चित्रकला प्रतियोगिता में अग्रवंशी बच्चों और बेटियों की प्रतिभा ने सबका दिल जीत लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, सुमन गोयल, मुख्य यजमान गिरीश चंद्र बंसल, पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल ‘तोती भाई’, पार्षद पूजा बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल, ममता सिंघल, रमन अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल शंभू, कृष्ण कुमार अग्रवाल गुड्डू भाई, नूतन अग्रवाल, प्रियंका सिंघल, राजू अग्रवाल (खुशबू नमकीन), अवध गोयल, हरीश अग्रवाल ‘जुगनू ‘, प्रकाश चंद अग्रवाल, बबली जैन और अतुल अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।