आजमगढ़ जिले के दौरे पर आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक श्याम बहादुर की मां के निधन के बाद उनके घर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि व शोक संवेदना के बाद दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दोपुर पहुंचकर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ से समाजवादियों का मजबूत संबंध रहा है। जिले की जनता ने हमें भी चुनकर भेजा है। सपा का यहां से गहरा रिश्ता रहा है। आने वाले समय में यहां की जनता सपा के साथ रहेगी।
जानबूझकर भाजपा करती है ज्ञानवापी जैसे कार्यक्रम
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मुद्दे पर कहा कि भाजपा जान बूझकर इस तरह के कार्यक्रम करती है। या तो भाजपा करती है या भाजपा के हिडन और अदृश्य मित्र होते हैं। भाजपा बुनियादी सवालों के जवाब नहीं देना चाहती। महंगाई लगातार बढ़ रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कि जिस समय हम लोग इस बहस को टीवी पर देख रहे थे पता नहीं कौन सी चीज बिक रही थी।
वन नेशन वन उद्योगपति पर काम कर रही भाजपा
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जो नारा देती है कि भाजपा जो नारा देती है कि एक देश में एक ही राशन हो। कहीं ऐसा तो नही इन घटनाओं को आगे कर वन नेशन वन उद्योगपति की नीति पर काम कर रही हो। भाजपा एक देश एक व्यापारी एक देश एक उद्योगपति की नीति पर काम कर रही है। भाजपा को याद करना चाहिए कि उन्हीं के प्रधानमंत्री आगरा गए थे कि वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी से केवल ताजमहल से हो सकती है। उन्हीं के कार्यकर्ता नफरत करते हैं। महंगाई बेरोजगारी का जवाब नहीं देना है। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा के लोग हेट कैलेंडर पर बात करते हैँ।
22 मंत्री हटाए गए इसलिए खाना खाया
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार से 22 मंत्री हटाए गए इसलिए खाना खाया गया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपना विपक्ष बनाकर रखती है। भाजपा ने गुपचुप तरीके से कई विपक्ष बनाकर रखी है। ज्ञानवापी को जानबूझकर उठा रहे हैं, पुराने फैंसले सुप्रीम कोर्ट के हैं, जिन्हें देखकर कहा जा सकता है कि इस तरह के सर्वे नहीं होना चाहिए।
भारत में सबसे ज्यादा अवैध घर भाजपा के
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुलडोजर चलाए जाने के सवाल पर कहा कि भारत में सबसे ज्यादा भाजपा के लोगों के अवैध घर बने हैं। नियमों का पालन कोई नहीं कर रहा है तो वह भाजपा है। यूपी में सबसे ज्यादा गलत तरीके से बनाए घर भाजपा के हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने जिस अस्पताल का उदघाटन किया, वह रेसिडेसिंयल इलाके में कैसे हो सकता है, उसका नक्शा सपा सरकार ने पास किया। इल्लीगल को लीगल किसने बनाया यह बताए सरकार।