लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। इस वृहद प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जनपदों और पुलिस कमिश्नरेटों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिलों और कमिश्नरेट के बीच बदले गए अफसर
जारी की गई इस व्यापक तबादला सूची में कई जनपदों में तैनात पुलिस उपाधीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। इसके साथ ही, विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट में सेवाएं दे रहे एसीपी को मैदानी जिलों में क्षेत्राधिकारी (सीओ) के पद पर भेजा गया है, जबकि जनपदों में तैनात अफसरों को कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत नई तैनाती दी गई है। इस प्रशासनिक आदेश का प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य यूपी से लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों तक देखने को मिला है।
कई महत्वपूर्ण सीओ की बदली तैनाती
गृह विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूची के मुताबिक शोभित कुमार को जनपद कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को मीरजापुर और सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या का नया पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शुभम तोडी को सम्भल, अतुल कुमार सिंह को महराजगंज, महेन्द्र कुमार शुक्ला को महोबा और रवि कुमार गुप्ता को गोण्डा में डीएसपी पद पर भेजा गया है। वहीं, आशुतोष तिवारी तथा राजेश सिंह को हरदोई, नीलेश मिश्रा को गोरखपुर, प्रवीण कुमार सिंह को हापुड़ और बृजमोहन राय को एपीटीएस चुनार (मीरजापुर) में तैनाती दी गई है।
इन अधिकारियों को भी सौंपी गई नई जिम्मेदारी
सूची में आगे शामिल अधिकारियों में राजेश कुमार सिंह को शाहजहांपुर, ओंकार दत्त तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कमिश्नरेट गाजियाबाद, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुजफ्फरनगर और रजनीश वर्मा को बागपत का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही राजेश कुमार श्रीवास्तव को सुलतानपुर, अनुज मिश्रा को शाहजहांपुर और चमन सिंह चावड़ा को मथुरा का नया पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। चुनावी वर्ष के नजदीक आते ही किए गए इस बड़े बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
144 पुलिस अधिकारियों के तबादला लिस्ट देखें…
;

