सलमान खान से लेकर आम मरीज तक: डॉ. राजनेश कांत का ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन ले रहा नया मोड़

विविध

मुंबई (अनिल बेदाग): “दर्द किसी व्यक्ति की पहचान, सामाजिक हैसियत या प्रसिद्धि देखकर नहीं आता और उसका सही समाधान पाना भी हर इंसान का बुनियादी अधिकार है।” इसी कल्याणकारी सोच के साथ देश के प्रसिद्ध कायरोप्रैक्टर, ऑस्टियोपैथ एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजनेश कांत अपने ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद के दौरान उन्होंने कायरोप्रैक्टिक उपचार की बारीकियों को विस्तार से समझाया और अपनी आधुनिक चिकित्सा तकनीक का जीवंत प्रदर्शन (Live Demonstration) भी प्रस्तुत किया।

​बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का भी कर चुके हैं इलाज

कायरोप्रैक्टिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके डॉ. कांत बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान समेत कई नामी हस्तियों, राजनेताओं और उद्योगपतियों का सफल इलाज कर चुके हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए वे कहते हैं ​”चाहे कोई सेलिब्रिटी हो, बड़ा नेता हो या फिर कोई आम नागरिक—शारीरिक दर्द की पीड़ा सभी के लिए एक समान होती है। मेरे क्लीनिक में आने वाला हर मरीज बराबर है और मेरा अंतिम सपना संपूर्ण विश्व को दर्द-मुक्त बनाना है।”

सामाजिक सरोकार और अंतरराष्ट्रीय सम्मान

डॉ. राजनेश कांत की सामाजिक प्रतिबद्धता उनके इस अभियान को और अधिक खास बनाती है। वर्ष 2024 में बिहार में उन्होंने एक सराहनीय पहल शुरू की थी, जिसके तहत वे प्रत्येक माह की पहली तारीख को 100 जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का पूरी तरह नि:शुल्क इलाज करते हैं। उनकी इस अनुकरणीय सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ तथा ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन’ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

​किताब का विमोचन और RKM तकनीक का संदेश

हाल ही में मुंबई में प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत द्वारा डॉ. कांत की नई पुस्तक ‘Chiropractor & Physiotherapist’ का भव्य विमोचन किया गया। इस पुस्तक में उनकी स्व-विकसित RKM (Rajneesh Kant Method) पद्धति और वर्षों के क्लिनिकल अनुभवों का विस्तृत समावेश किया गया है।

अपनी मुहिम के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए डॉ. कांत सलाह देते हैं कि लगातार रहने वाले किसी भी प्रकार के शरीर दर्द को जीवन का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज न करें, बल्कि समय रहते सही विशेषज्ञ से परामर्श लें। यही जागरूकता और सेवा भाव उनके ‘दर्द मुक्त भारत’ अभियान की असली ताकत बन रहा है।