कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मुहाने पर खड़े राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ 40 पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट जारी की है। ‘टीएमसी के 15 साल, पश्चिम बंगाल लहूलुहान’ शीर्षक वाली इस चार्जशीट में भाजपा ने घुसपैठ, सिंडिकेट राज और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
चार्जशीट के मुख्य बिंदु: 15 साल के ‘काले कारनामे’
भाजपा ने अपनी इस चार्जशीट में टीएमसी शासन की वि विफलताओं को आंकड़ों के साथ पेश किया है:
सुरक्षा और घुसपैठ: आरोप है कि टीएमसी समर्थित सिंडिकेट घुसपैठियों को ‘नकली आईडी’ बनाकर वोट बैंक में तब्दील कर रहा है। 569 किलोमीटर सीमा पर बाड़ न लग पाने का कारण राज्य सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण में जानबूझकर की गई देरी को बताया गया है।
भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: कोयला, पी़डीएस (PDS), एसएससी (SSC) और मनरेगा जैसे क्षेत्रों में ‘कट-मनी’ (कमीशन) संस्कृति को संस्थागत भ्रष्टाचार का नाम दिया गया है।
लहूलुहान बंगाल: चार्जशीट का दावा है कि 2016 से अब तक 300 राजनीतिक हत्याएं और 13,000 से ज्यादा हत्या के प्रयास हुए हैं। संदेशखाली और पार्क स्ट्रीट जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
आर्थिक पतन और पलायन का मुद्दा
अमित शाह ने बंगाल की आर्थिक स्थिति को लेकर ममता सरकार को घेरा:
उद्योगों का कब्रिस्तान: भाजपा का दावा है कि बंगाल से 6,688 कंपनियों का पलायन हुआ और 18,450 MSME इकाइयां बंद हो गई हैं।
युवाओं का पलायन: बेरोजगारी के कारण 40 लाख से ज्यादा युवाओं को प्रदेश छोड़ना पड़ा है।
अमित शाह के 3 बड़े चुनावी वादे
गृह मंत्री ने सत्ता में आने पर निर्णायक बदलाव का रोडमैप भी पेश किया:
घुसपैठ पर लगाम: “6 मई को भाजपा की सरकार बनेगी और 45 दिन के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन भारत सरकार को उपलब्ध करा दी जाएगी।”
भर्ती घोटालों पर मरहम: भर्ती घोटालों के कारण जिन युवाओं की उम्र सीमा निकल गई है, उन्हें आगामी एसएससी (SSC) भर्तियों में 5 साल की छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।
पारदर्शी प्रक्रिया: भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प।
अमित शाह का कड़ा प्रहार: “आने वाले चुनाव में बंगाल की जनता को तय करना है कि उन्हें ‘भय’ को चुनना है या ‘भरोसे’ को। ममता जी ने सोनार बांग्ला का सपना दिखाकर बंगाल को सिंडिकेट राज में झोंक दिया है।”

