अमरीश – गुंजन की भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ की शूटिंग बनारस के खूबसूरत लोकेशन में शुरू

Entertainment

ओम दीप सिने विजन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ की शूटिंग आज से बनारस के खूबसूरत लोकेशन में शुरू हो गयी है। यह फ़िल्म पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों की कहानी वाली है। फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है, जिसके निर्माता ओम देव सिने विजन और मनोज सिंह यादव हैं। फ़िल्म के लेखक निर्देशक बीरेंद्र पासवान है। फ़िल्म में अमरीश सिंह और गुंजन पंत मुख्य भूमिका में हैं, जो फ़िल्म को लेकर खूब एक्साइटेड है।

फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ के बारे में निर्माता मनोज सिंह यादव ने कहा कि हम फ़िल्म की शूटिंग कोविड नॉर्म्स को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी फ़िल्म बेहतरीन होगी, इसलिए इसमें कोई कोताही की गुंजाइश ही नहीं है। जहां तक बात रही मेकिंग की तो हमारी टीम बेस्ट है। सभी इस पर अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं। फ़िल्म की कहानी से संगीत तक दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं। बीरेंद्र पासवान जैसे अच्छे निर्देशक फ़िल्म की कहानी और निर्देशन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम बेहतर और समृद्ध फ़िल्म बना पाएंगे।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ में अमरीश सिंह और गुंजन पंत के साथ अवंतिका यादव, के के गोस्वामी, गिरीश शर्मा, अनामिका गौतम, उमाकांत राय, सनी शर्मा, आशीष पांडेय, ओपी काश्यप और जुबेर खान मुख्य भूमिका में हैं। डांस मास्टर सोनू गुप्ता है। म्यूजिक और लीरिक्स मुन्ना दुबे का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी संजय सिंह और एक्शन दिनेश यादव का है।

-up18 News