मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक

Politics

मध्य प्रदेश यूनिट से जुड़े नेताओं को भी बुलाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ 10 बड़े नेता दिल्ली की बैठक में मौजूद थे। मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में डेढ़ सौ सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

इस साल के आखिर में चुनाव

मध्य प्रदेश में हाल के दिनों में प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। एमपी में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। वैसे, कांग्रेस की ये बैठक 26 मई को होनी थी। कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के चलते इसे रीशेड्यूल किया गया था। इसी मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने विधानसभा सीटों को लेकर बड़ा दावा किया। माना जा रहा है कि स्टेट यूनिट से मिले फीडबैक के बाद उन्होंने ये बयान दिया।

गुटबाजी के चलते कांग्रेस ने खोई थी सत्ता

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एमपी में जीत हासिल की थी। राज्य का सीएम कमलनाथ को बनाया गया था। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह करने पर कमलनाथ सरकार गिर गई थी। वो मार्च 2020 में अपने कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। अब इस बार की चुनाव में कांग्रेस राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ भारी सत्ता विरोधी लहर का आरोप लगा रही है।

Compiled: up18 News