हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर परंपरा रही बरकरार, लेकिन कांग्रेस को ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर

Politics

रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी अपने विधायकों को मोहाली के रेडिसन होटल ले जाने की तैयारी में है। हालांकि कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि हमें ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर नहीं है। 10 सूत्रीय वादा पूरा करेंगे।

बढ़त के बाद भी परिणाम आने तक का इंतजार हैः वघेल

उधर, रायपुर में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “हालांकि कांग्रेस हिमाचल में कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है, लेकिन कई अन्य सीटों पर कांटे की टक्कर है। हमें चुनाव परिणाम घोषित होने तक इंतजार करना चाहिए।”

राज्य में विधानसभा की कुल 68  सीटे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की परंपरा ऐसी रही है कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता नहीं पा सकी।

हिमाचल प्रदेश में BJP ने हार स्वीकारी, इस्तीफा देंगे जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसी के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में पुरानी परंपरा बरकरार रही एक बार फिर यहां पर सत्ताधारी पार्टी को गद्दी गंवानी पड़ी।

CM पर फैसला आलाकमान लेगाः प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत तय है लेकिन मुख्यमंत्री के लिए आला कमान फैसला लेगा। उन्होंने ये भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के जीते हुए विधायकों होटल ले जाया जाएगा।

Compiled: up18 News