उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता हटते ही बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 8 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।
शासन और फील्ड में तैनात कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के शुक्रवार सुबह तबादले कर दिए गए। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने। योगेश्वर राम मिश्रा बस्ती से देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बने। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाये गए। मोनिका डीएम बहराइच बनीं। कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनीं।
इसके अलावा आईएएस अखिलेश सिंह का तबादला करते हुए उन्हें बस्ती का मंडलायुक्त पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अखिलेश सिंह मौजूदा समय में सहारनपुर में जिलाधिकारी पद पर कार्यरत थे। वहीं बस्ती के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन का मंडलायुक्त बनाया गया है। अभी तक महेंद्र प्रसाद अग्रवाल देवीपाटन के मंडलायुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वहीं प्रमुख सचिव राज्यपाल रही कल्पना अवस्थी का भी तबादला कर दिया गया है। कल्पना अवस्थी को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सुधीर बोबड़े का प्रमुख सचिव राज्यपाल के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा को वेटिंग में भेजा गया है।
इसके अलावा दो जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए है। अखिलेश सिंह की जगह दिनेश चंद्र को सहारनपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है वही मोनिका रानी का तबादला करते हुए उन्हें जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है।