​’तुम देना साथ मेरा’ में नंदिनी ठाकुर का जलवा: शब्बीर अहलूवालिया ने की जमकर तारीफ, अभिनय ने जीता दिल

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग): टेलीविजन की दुनिया में हर रोज कई चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन कुछ ही अपनी चमक बिखेरने में कामयाब होते हैं। इन्ही में से एक उभरती प्रतिभा हैं नंदिनी ठाकुर, जिन्होंने अपने नए शो ‘तुम देना साथ मेरा’ में अपने अभिनय का जादू बिखेरना शुरू कर दिया है। उनके किरदार की सादगी और गहराई न केवल दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने भी उनके काम पर मुहर लगा दी है।

शब्बीर अहलूवालिया ने थपथपाई पीठ

शो के मुख्य आकर्षण और अनुभवी अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने नंदिनी ठाकुर के प्रदर्शन की खुलकर सराहना की है। एक नवागंतुक कलाकार के लिए शब्बीर जैसे मंझे हुए अभिनेता से कॉम्प्लिमेंट मिलना किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है। सेट पर मिलने वाला यह प्रोत्साहन नंदिनी के अभिनय में नई ऊर्जा भर रहा है, जो उनके भावनात्मक दृश्यों में साफ नजर आता है।

​”उनका मार्गदर्शन मेरे लिए अनमोल”: नंदिनी ठाकुर

इस सराहना से उत्साहित नंदिनी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “शब्बीर सर जैसे अनुभवी अभिनेता से तारीफ मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। वह सेट पर बहुत सपोर्टिव हैं और उनका मार्गदर्शन मेरे आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।” नंदिनी के मुताबिक, वरिष्ठ कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए सीखने का एक बेहतरीन अवसर है।

​नई प्रतिभा, नई उम्मीद

‘तुम देना साथ मेरा’ के जरिए नंदिनी ठाकुर ने यह साबित कर दिया है कि यदि टैलेंट को सही मौका और सही मार्गदर्शन मिले, तो वह बहुत जल्द अपनी जगह बना सकता है। शुरुआती रुझान और सह-कलाकारों से मिल रही वाहवाही यही संकेत दे रही है कि नंदिनी ठाकुर का सफर टीवी इंडस्ट्री में काफी लंबा और सफल होने वाला है।