क्या आपको पता है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी 222 करोड़ रुपये की है

Cover Story

क्या आपको पता है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी 222 करोड़ रुपये की है। गत वर्ष स्विट्जरलैंड की लग्जरी वॉच निर्माता कंपनी Patek Philippe की एक घड़ी को नीलामी में बेचा गया।

यह घड़ी 31 मिलियन स्विस फ्रैंक (करीब 222 करोड़ रुपये) में बेची गई। यह दुनिया की किसी भी रिस्ट्वॉच के लिए दी गई अब तक की सबसे ज्यादा रकम है। हालांकि यह नीलामी चैरिटी के लिए की गई थी और पूरी रकम डोनेट कर दी गई।

Only Watch नाम की इस चैरिटी नीलामी का आयोजन जिनेवा में किया गया। पाटेक फिलिप की इस घड़ी Grandmaster Chime 6300A-010 को खास तौर से इस चैरिटी नीलामी के लिए तैयार किया गया था। शनिवार को आयोजित कई गई यह नीलामी 5 मिनट चली।

उम्मीद की जा रही थी कि घड़ी 2.5 से 3 मिलियन स्विस फ्रैंक में बिक सकती है। इससे पहले Daytona Rolex के नाम दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का खिताब था, जिसे साल 2017 में 17.8 मिलियन डॉलर (करीब 127 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था।

क्या है घड़ी की खासियत

यह घड़ी समय बताने के अलावा 20 अलग तरह फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक खास रिंगटोन, एक मिनट रिपीटर, 4-डिजिट ईयर डिस्प्ले वाला खास कैलेंडर, सेकेंड टाइम जोन और 24-घंटे व मिनट सबडायल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। घड़ी का सबसे खास फीचर इसका फ्रंट और बैक डायल है- एक सैमन और दूसरा ब्लैक कलर का है। इन्हें फ्लिप या रिवर्स भी किया जा सकता है।

-एजेंसियां