दीपावली पर इस बार ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहे हैं , 32 साल बाद सूर्य, चंद्र सहित 5 ग्रहों का दुर्लभ योग देखने लायक होगा। 14 नवंबर 2020 को शनिवार है और दीपावली की शाम करीब 7 बजे मंगल मीन राशि में मार्गी हो रहा है। 23 दिसंबर 2020 तक मंगल इसी राशि में मार्गी रहेगा, इसके बाद ये ग्रह अपनी राशि मेष में प्रवेश करेगा। मार्गी यानी मंगल सीधा चलने लगेगा। दीपावली पर सूर्य, चंद्र, मंगल और बुध और शुक्र एक संयोग 32 साल बाद बना है।
दीपावली पर मंगल मीन राशि में रहकर कन्या राशि के शुक्र पर दृष्टि डालेगा। सूर्य-बुध और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। इस साल से पहले दीपावली पर ऐसा योग 9 नवंबर 1988 को 32 साल पहले बना था। जब मंगल मीन राशि में था और कन्या राशि के शुक्र पर दृष्टि डाल रहा था। उस समय भी सूर्य-बुध और चंद्र तुला राशि में ही थे।
दीपावली की रात मंगल मार्गी हो जाने से तंत्र पूजन के लिए शुभ योग बनेंगे। असामाजिक कार्य करने वाले वालों के लिए आगे आने वाला वर्ष अच्छा नहीं रहेगा। दीपावली पर शनि मकर में और गुरु धनु राशि में रहेगा, इनकी वजह से व्यापार श्रेष्ठ रहेगा।
– एजेंसी
- Mass Awareness, Education & Training have the potential to accelerate Economic Growth in rural India to Compete in Global Economic Race - July 6, 2022
- I never dreamed about success, and I worked for it – Satish Sanpal - July 6, 2022
- Madhavbaug chalks out organic and inorganic growth strategy - July 6, 2022