अभी तक 2024 के लिए नरेंद्र मोदी के सामने कोई चुनौती नजर नहीं आती: उपेंद्र कुशवाहा

Politics

जदयू में अब कुछ नहीं, वह शून्य हो चुकीः कुशवाहा

उल्लेखनीय हो कि एक दिन पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल (यूनाइटेड) को छोड़कर राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का ऐलान किया था। मंगलवार को कुशवाहा ने एकबार फिर जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कुछ भी संगठनात्मक रूप से ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब जदयू में कुछ भी नहीं है। वह शून्य हो चुकी है। शून्य को तोड़िएगा तो उसमे से क्या निकलेगा।

ललन सिंह ने नीतीश पर ही लगाया प्रश्नचिह्नः उपेंद्र

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि अब टूट फूट का कोई मामला नहीं है, खाली घर है अब। उन्होंने ललन सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि नीतीश कुमार के बोलने के बाद भी अब कोई व्यक्ति कह रहा, जो वे बोल रहे वही सही है। कल तक जो सर्वमान्य नेता थे उसी पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।

केसी त्यागी के बयान पर भी उठाया सवाल

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार राजद के नेता तेजस्वी यादव को 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करने की बात कह चुके हैं, जबकि सोमवार को पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि 2025 का 2025 में तय होगा। कुशवाहा ने के सी त्यागी के एक बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जदयू के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली के लाल किला पर देखना चाहते थे और पार्टी के बड़े नेता केसी त्यागी कहते हैं कि 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में रहेंगे।

Compiled: up18 News