साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने पूरा किया MBBS का सपना, ग्रेजुएशन की तस्वीरें देख फैंस हुए गदगद

Entertainment

मुंबई: साउथ सिनेमा की सेंसेशन और अपनी खूबसूरती व डांस के लिए मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला अब आधिकारिक तौर पर ‘डॉक्टर श्रीलीला’ बन गई हैं। अभिनेत्री साई पल्लवी की राह पर चलते हुए, श्रीलीला ने ग्लैम वर्ल्ड की व्यस्तताओं के बीच अपनी मेडिकल की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दीक्षांत समारोह (Graduation Ceremony) की तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी।

​मैरून गाउन में डिग्री लेते हुए भावुक हुईं अभिनेत्री

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में श्रीलीला मैरून ग्रेजुएशन गाउन पहने हुए अपनी डिग्री फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक बेहद भावुक नोट लिखते हुए कहा, “यह सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि आंसू, हिम्मत और खुद को मजबूत बनाने की कहानी है। आपकी लड़की ने अपना वादा निभाया।” उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और कॉलेज के साथियों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने शूटिंग और परीक्षाओं के बीच तालमेल बिठाने में उनकी मदद की।

​डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

बता दें कि श्रीलीला ने मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। पिछले 6 सालों से वे फिल्मों की शूटिंग और अपनी भारी-भरकम किताबों के बीच संतुलन बनाए हुए थीं। उनकी इस उपलब्धि पर राशि खन्ना, रेमो डिसूजा और ध्वनी भानुशाली जैसे सितारों ने उन्हें “बधाई हो डॉक्टर” कहकर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने करियर के पीक पर रहते हुए शिक्षा को प्राथमिकता दी।