रेखा गुप्ता के हाथों में राजधानी दिल्ली की कमान, कल लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

Regional

नई दिल्ली। भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। इससे भाजपा की स्व नेता सुषमा स्वराज मुख्यमंज्ञी बनी थीं। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई। भाजपा के विधायक प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया। इसका समर्थन विजेंद्र गुप्ता और आशीष सूद ने किया। इससे पहले पार्टी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने सभी विधायकों से चर्चा की। इसके बाद सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता का नाम तय किया गया।

बैठक के बाद विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता एलजी ऑफिस जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। इसे एलजी मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजेंगे। उसके बाद कल रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

आज सायं दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक राज कुमार भाटिया ने कहा, ‘हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारी सरकार 27 साल बाद बन रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए 48 उम्मीदवार हैं।’

27 साल बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है। रेखा गुप्ता कल रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई है। उनको पार्टी के भीतर जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कौशल के लिए पहचाना जाता है। रेखा अब बीजेपी शासित 21 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

हरियाणा के जींद की मूल निवासी गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने मेरठ से कानून की पढ़ाई की है। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता रहा है। उत्तरी दिल्ली की मेयर रह चुकी गुप्ता के पास प्रशासनिक अनुभव है। वह बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रभावशाली नेता रही हैं। वह वर्तमान में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं।

रेखा गुप्ता ने इस बार हुए विधानसभा चुनाव में 29 हजार 595 वोट से जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को 68 हजार 200 मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण कुमार जैन तीसरे स्थान पर रहे थे। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को ही इस सीट से जीत मिली थी। इससे पहले भी 2015 में बंदना कुमारी ने ही इसी सीट पर जीत दर्ज की थी।

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराया था।बंदना कुमारी को तब 57,707 वोट मिले, जबकि रेखा गुप्ता को 54,267 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के जेएस नायोल को 2,491 वोट हासिल किए थे। इससे पहले, 2015 में भी रेखा गुप्ता को इस सीट पर हार मिली थी। उन्हें आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी ने 62,656 वोट हासिल कर हराया था। उस समय कांग्रेस के सुलेख अग्रवाल को 3,200 वोट मिले थे।