मुजफ्फर नगर : देश में किसानों की वर्तमान स्थिति को लेकर के देश में कोने कोने में किसान पंचायतें हो रही हैं। इसीक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फर नगर में विशाल किसान महापंचायत बुलाई गई। किसान महापंचायत में प्रदेश के कोने कोने से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी एवं किसानो ने शिरकत की। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने वर्तमान सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए किसानों के शोषण की बात कही।
उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बनने से पहले घोषणा पत्र में सरकार ने बिजली, निज़ी कम्पनियों को बेच कर नलकूपों पर मीटर लगाने की बात नही की लेकिन सरकार बनते ही किसानों पर इसे थोप दिया। सरकार किसानों का शोषण कर रही है। इस शोषण के लिए बहुत जल्द ही देश में एक और बड़े आंदोलन की जरूरत है।
वहीं महापंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रबक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किये। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि देश में एक बार पुनः एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। राष्ट्रीय आंदोलन वापस करते समय केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कानून लाने की घोषणा की थी लेकिन गप्पू सरकार ने आज तक एमएसपी पर कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। आज जिस तरह देश के किसान की दुर्दशा हो रही है यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है देश के किसान की हालत को लेकर एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। तीनों कृषि काले कानून वापस करते हुए सरकार ने किसानों से वायदा किया था लेकिन आज तक उस वायदे पर आमद नहीं हो सकी है । किसान की दयनीय स्थिति का कारण वर्तमान सरकार है जहां उद्योगपतियों का लाखों करोड़ों रुपए माफ कर देती है वही देश की अर्थव्यवस्था को संभाले हुए किसान की लोन को माफ करने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है आखिरकार इस देश के किसान के साथ कब तक शोषण होता रहेगा। जब तक एमएसपी पर कोई ठोस कानून नहीं बनेगा तब तक इस देश के किसान का भला नहीं हो सकता है।
वही प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश गजेंद्र सिंह परिहार ने मंच से किसानों का आव्हान करते हुए किसानों को एकजुट होने का नारा दिया और कहा कि सरकार से अगर हक और अधिकार छीनना है तो इसके लिए किसान बिरादरी को एकजुट होना होगा संगठन में ही शक्ति है अगर किसान बिरादरी संगठित नहीं हुई तो इस देश की सरकारें किसान बिरादरी का इसी तरह से शोषण करती रहेंगी ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिब युध्दवीर सिंह,राष्ट्रीय महासचिब राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजपाल शर्मा, आगरा मंडल से किसान महापंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बुद्धा सिंह प्रधान प्रदेश प्रचार मंत्री रामकुमार चौधरी, प्रमुख मंडल महासचिव आगरा जगदीश परिहार मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र रघुबंशी,डॉक्टर चेतन ,योगेश अस्थाना,युबा कार्यकर्ता अभिषेक चौधरी,बीरपाल सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए
रिपोर्टर- योगेश त्यागी