राजस्थान हाईकोर्ट में 2756 पदों पर वैकेंसी, आवेदन आमंत्रित

Career/Jobs

सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को हर महीने 20 हजार 800 रुपए से लेकर 65 हजार 900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

आयु सीमा

राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती 2022 में शामिल होने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा में 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में आवेदन करने जा रहे कैंडिडेट्स की आयु की गणना 01 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही जो कैंडिडेट्स आरक्षित वर्गों से संबंध रखते हैं। उन्हें ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाने वाली है।

फीस

राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती 2022 के लिए सामान्य वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर श्रेणी) / अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर श्रेणी)/अन्य राज्य के कैंडिडेट्स से 500 रुपए।

राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी) / अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट्स से 400 रुपए। जबकि राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के आवेदक/ दिव्यांगजन कैंडिडेट्स से 350 रुपए फीस वसूली जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ ही टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा। दोनों के नंबर की मेरिट के आधार पर कॅंडिडाते को जॉब मिलेगी।

ये रहेगा रिटन टेस्ट का पैटर्न रिटन टेस्ट

रिटन टेस्ट में कुल 300 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए अधिकतम दो अंक मिलेंगे। परीक्षा में हिंदी, इंग्लिश और जनरल नॉलेज विषयों से 100 (प्रत्येक विषय) प्रश्न शामिल होंगे। पेपर को पूरा करने के लिए दो घंटे की समयावधि दी जाएगी। अगले चरण में जाने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 135 अंक और एससी एसटी को 120 अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। उत्तर गलत होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

टाइपिंग टेस्ट

कंप्यूटर पर 100 अंकों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। इसमें 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की गति से अंग्रेजी या अंग्रेजी और हिंदी में टाइप करना होगा।

टेस्ट में रफ्तार और निपुणता के लिए 50-50 अंक तय किए गए हैं। ये टेस्ट 10-10 मिनट का होगा। पहले 10 मिनट में हिंदी टाइपिंग व अंग्रेजी टाइपिंग का स्पीड टेस्ट होगा। दूसरे 10 मिनट में एफिशियंसी टेस्ट होगा।

-एजेंसी