आगरा: बाह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के पति राजा अरिदमन सिंह ने खुले मंच से दी सपा जिलाध्यक्ष को धमकी

Politics

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते विवादित बयानबाजी तेज होती जा रही है। आगरा में भाजपा नेता ने सपा जिलाध्यक्ष व खुले मंच से धमकी दे डाली। भाजपा नेता ने कहा है कि अगर हमारे क्षेत्र में प्रचार करोगे तो कहीं के नहीं रहोगे। धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि आगरा की बाह विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने रानी पक्षालिका सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। चुनाव प्रचार के दौरान उनके पति पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने आगरा के सपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को खुले मंच से धमकी दे डाली।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि” जितेंद्र वर्मा फतेहाबाद में अपना प्रचार करें, अगर हमारे विधानसभा में ज्यादा हस्तक्षेप करेंगे तो ब्लॉक प्रमुखी ज्यादा नहीं रख पाओगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ”यहां मैं नहीं सरकार चुनाव लड़ रही है और सरकार से लड़कर नुकसान उठाना पड़ेगा”। 38 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।