पैगंबर मुहम्मद विवाद: निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह फिर गिरफ्तार

Regional

निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में विधायक सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295(a) और 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था लेकिन बाद में आदेश वापस लेते हुए उन्हें जमानत दे दी।

क्या है मामला?

हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी के शो के बाद विधायक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। भारी विरोध के बाद भाजपा ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्होंने इसे मजाक करार दिया था लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे आए थे। सिंह ने एक वीडियो जारी करके मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था।

-एजेंसी