बच्चों की वतन वापसी पर परिवारी जनों के छलक उठे आंसू, यूक्रेन में अभी आगरा में 30 छात्र और फंसे

City/ state Regional

आगरा। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में हजारों भारतीय भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ऐसे में ताजनगरी के लिए खुशी की खबर सामने आई है। आगरा के रहने वाले 3 लोग कल सकुशल अपने घर लौटे हैं। अपने बच्चों की सकुशल घर वापसी पर परिवारीजन भावुक हो गए। वहीं उन्होंने शासन-प्रशासन को भी धन्यवाद कहा है।

दयालबाग निवासी साक्षी सिंह, ट्रांस यमुना निवासी यश यादव और नगला पदी निवासी उदिशा गुप्ता तीनों ही एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए हुए थे, जहां रूस से युद्ध शुरू होने के बाद वे फंस गए। प्रशासन और सरकार की मदद से रविवार को यह तीनों घर वापस आ गए। अपने बच्चों की घर वापसी पर परिवारी जनों की आंखों में आंसू छलक उठे. यूक्रेन का मंजर भुलाकर तीनों परिवार के साथ खुशियां मना रहे हैं। इसमें लोगों की दुआओं के साथ शासन प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा है। यूक्रेन में अभी आगरा के 30 छात्र-छात्राएं फंसे हुए हैं। इन्हें सुरक्षित वापस निकालने के प्रयास जारी हैं।

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह का कहना है कि सभी छात्रों को सकुशल वापस लाने के प्रयास जारी है। जिला आपदा विशेषज्ञ प्रवीन किशोर का कहना है कि आगरा के प्रत्येक छात्र व उनके परिजनों से पल-पल की खबर ले रहे हैं। रविवार को 17 परिजनों ने अपने बच्चों के बारे में कंट्रोल रूम पर सूचित किया है जिनमें तीन बच्चे लौट आए हैं। बाकी 30 बच्चों को लेने बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। अगली फ्लाइट से उन्हें भी स्वदेश वापस लाया जाएगा।


Discover more from Up18 News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.