आगरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण में 96% से अधिक उपलब्धि, जिलाधिकारी ने नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

स्थानीय समाचार

आगरा: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम चैंबर में आयोजित प्रेस वार्ता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) की स्थिति और प्रगति से मीडिया को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में 3696 बीएलओ के माध्यम से कुल 36,00,071 मतदाताओं में से 34,63,985 को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह 96.22% वितरण दर्शाता है।

घर-घर जाकर बांटे जा रहे हैं प्रपत्र

जिलाधिकारी ने बताया कि 4 नवंबर 2025 से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र की दो प्रतियाँ दे रहे हैं

एक प्रति मतदाता बीएलओ को वापस करेगा

दूसरी प्रति उसके पास रिकॉर्ड हेतु सुरक्षित रहेगी

भरे हुए प्रपत्र बीएलओ द्वारा BLO App 8.75 (New Version) पर डिजिटलाइज किए जा रहे हैं। मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं के चिन्हीकरण का कार्य भी ऐप पर दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

विधानसभा-वार प्रगति

आज दोपहर 2 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार:

एत्मादपुर (86) – 4,68,759 में से 4,63,884 प्रपत्र

आगरा कैंट (87) – 4,82,966 में से 4,52,623

आगरा दक्षिण (88) – 3,70,099 में से 3,53,856

आगरा उत्तर (89) – 4,54,175 में से 4,23,626

आगरा ग्रामीण (90) – 4,52,123 में से 4,26,813

फतेहपुर सीकरी (91) – 3,62,476 में से 3,50,484

खेरागढ़ (92) – 3,40,839 में से 3,38,363

फतेहाबाद (93) – 3,29,284 में से 3,26,560

बाह (94) – 3,39,350 में से 3,27,776

औसतन जनपद ने 96.59% से अधिक प्रगति दर्ज की है।

जिलाधिकारी ने की अपील

जिलाधिकारी बंगारी ने जनता से अपील की: SIR का कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक है किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे—सभी नागरिक समय पर गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दें ,बिना हस्ताक्षरित व बिना जमा किए प्रपत्रों पर नाम सूची में प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा

उन्होंने कहा कि प्रशासन सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने को प्रतिबद्ध है, इसलिए नागरिक अधिकतम सहयोग दें।

नए, स्थानांतरित और संशोधन वाले मतदाताओं के लिए फॉर्म

फॉर्म-6: नया नाम जोड़ने हेतु (18 वर्ष या अधिक)

फॉर्म-7: मृतक/स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने हेतु

फॉर्म-8: विवरण संशोधन हेतु

फॉर्म-8A: अन्य विधानसभा में नाम स्थानांतरण हेतु

नई सेवा — “Book & Call with BLO”

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नई सेवा शुरू की है:

अब मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर से सीधे कॉल शेड्यूल कर सकते हैं

साथ ही नेशनल वोटर हेल्पलाइन 1950 पर शिकायतें/जानकारी के लिए कॉल कर सकते हैं

कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (DCC) भी स्थापित किया गया है, जहां

टोल-फ्री नंबर 1950

लैंडलाइन 0562-2250170 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी ही सटीक और मजबूत मतदाता सूची सुनिश्चित करेगी।