राहुल गांधी की मोहब्‍बत की दुकान से बेचा जा रहा है नफरती सामान: अनुराग ठाकुर

Politics

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने ‘सनातन धर्म’ के बारे में भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में ऐसी टिप्पणियां की हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। देश और सभी भारतीय इस तरह के बयानों से निराश हैं और मुझे लगता है कि उन्हें लोगों के सामने जवाब देना होगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गठबंधन जिस तरीके से सनातन धर्म पर टीका टिप्पणी कर रहा है, वो अनुचित है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। देश को विनाश के पथ पर ले जाना, सनातन धर्म को नष्ट करना, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार व्यापक करना ही इस गुट का असली चेहरा है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी ने PM मोदी को ‘नीच’ बोलने के प्रयास किया है। इससे पहले भी मणिशंकर अय्यर ने ऐसा कहा था। प्रधानमंत्री मोदी गरीब परिवार से आते हैं। कांग्रेस पार्टी को लगता है कि जिस कुर्सी पर प्रधानमंत्री मोदी बैठे हैं, वो गांधी परिवार की है।

Compiled: up18 News