दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले राजधानी के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 80,000 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
कर्मचारियों को मिलेगा 7-7 हजार रुपए का बोनस
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारियों को बोनस के रूप में 7,000 देंगे। वर्तमान में लगभग 80,000 ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी दिल्ली सरकार के साथ काम कर रहे हैं। इस प्रकार से इस बोनस देने में कुल 56,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
12 नवंबरको मनाई जाएगी दिवाली
दिवाली हर साल कार्तिक महीने के 15वें दिन अमावस्या (या अमावस्या) को मनाई जाती है। इस साल दिवाली 12 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी।
Compiled: up18 News