रक्षा मंत्री राजनाथ ने चंडीगढ़ में किया भारतीय वायु सेना के पहले हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन

Exclusive

इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर भी मौजूद थीं। राजनाथ सिंह ने विरासत केंद्र में दर्शाए गए भारतीय वायुसेना के समृद्ध इतिहास को देखा और इसकी सराहना की। विरासत केंद्र के बाहर सफेंद टेंट लगाया गया है। वहीं मध्यमार्ग स्थित सेक्टर 9 में ट्रैफिक डायवर्ट करने की वजह से जाम लग गया।
ये विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है।

राजनाथ सिंह ने यहां स्थापित सिम्युलेटर में बैठकर उड़ान का जीवंत अनुभव लिया। इसके अलावा रक्षामंत्री मिग-21 के कॉकपिट में भी बैठे। इस मौके पर भारतीय वायुसेना द्वारा विरासत केंद्र चंडीगढ़ प्रशासन को हस्तांतरित किया गया।

Compiled: up18 News