बीकेटी टायर्स का बड़ा धमाका: रणवीर सिंह के साथ ‘ऑन-हाइवे’ सेगमेंट में एंट्री, 2030 तक 5% बाजार पर नज़र

Business

मुंबई: ऑफ-हाइवे टायर सेगमेंट की वैश्विक दिग्गज कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BKT) ने अब भारत के कंज्यूमर टायर मार्केट में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए कमर कस ली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने ऑन-हाइवे पोर्टफोलियो को लॉन्च करते हुए टू-व्हीलर (स्कूटर-मोटरसाइकिल) और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स के लिए नए टायर पेश किए हैं।

​’एलिवेट योर ड्राइव’ और रणवीर सिंह का स्वैग

लॉन्च के साथ ही बीकेटी ने अपना नया नेशनल कैंपेन ‘Elevate Your Drive’ शुरू किया है। ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इस कैंपेन के जरिए बीकेटी की नई ऊर्जा और आधुनिक विजन को ग्राहकों तक पहुँचाते नजर आ रहे हैं।

विज़न 2030 और भविष्य की योजना

कंपनी के चेयरमैन अरविंद पोद्दार और जॉइंट एमडी राजीव पोद्दार के अनुसार, यह विस्तार बदलती मोबिलिटी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बीकेटी का लक्ष्य वित्तवर्ष 2030 तक भारतीय बाजार में 5% हिस्सेदारी हासिल करना है। सीनियर प्रेसिडेंट सतीश शर्मा ने स्पष्ट किया कि कंपनी का पूरा फोकस टायर की ड्यूरेबिलिटी, माइलेज और कम्फर्ट पर है ताकि भारतीय सड़कों पर बीकेटी एक नया स्टैंडर्ड सेट कर सके।