अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है भाजपा, शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में: अखिलेश यादव

Politics

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, यूपी में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी। अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है। इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है।

उपचुनाव में हार के डर से स्थगित किया डिजिटल अटेंडेंस का फरमान

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आने वाले उपचुनाव में हार के डर से शिक्षकों की ‘डिजिटल अटेंडेंस’ और लखनऊ में पंतनगर व इंद्रप्रस्थ के ध्वस्तीकरण का फरमान स्थगित किया है। इसे पूरी तरह से निरस्त होना चाहिए।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा का असली चेहरा शिक्षकों व आम जनता के सामने आ गया है। शिक्षक व आम जनता भाजपा  को उपचुनाव ही नहीं, अगला हर चुनाव हराएगी। जनता ने भाजपा सरकार की मनमानी के बुलडोजर के ऊपर जनशक्ति का बुलडोजर चला दिया है।

Compiled by up18News