मुंबई: अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता का आनंद ले रहीं अभिनेत्री रोज़ सरदाना अब अपने करियर के एक नए और रोमांचक सफर पर निकल पड़ी हैं। रोज़ इन दिनों महाराष्ट्र के खूबसूरत शहर नासिक में जेसी लीवर (Jesse Lever) के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं।
नासिक की हरी-भरी पहाड़ियों और शांत लोकेशंस के बीच इस प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा फिल्माया जा रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन सेट से मिल रही खबरों की मानें तो रोज़ इस बार एक बेहद ही ऊर्जावान और ‘बबली’ किरदार में नज़र आने वाली हैं।
अपने अनुभव को साझा करते हुए रोज़ सरदाना ने कहा, “नासिक की वाइब और यहाँ की एनर्जी कमाल की है। जेसी लीवर एक बेहतरीन को-स्टार हैं और उनके साथ काम करना बेहद सहज और मजेदार अनुभव रहा।” विविध किरदारों और बड़े बैनर्स के साथ काम करते हुए रोज़ सरदाना धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं।
-अनिल बेदाग/up18news

