प्योर विवाह 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न: श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स (SRK) ग्रुप द्वारा आयोजित 12वां सामूहिक विवाह समारोह, 75 नवदंपतियों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की

विविध

SRK नॉलेज फाउंडेशन (SRKKF) और श्री रामकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त मार्गदर्शन में सूरत में यह  भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें मंत्रियों, सांसदों सहित उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ साक्षी बनीं। 

सूरत (गुजरात), फरवरी 26: शहर में सामाजिक सेवा का एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा ‘प्योर विवाह -लग्नोत्सव 2026’ शनिवार, 21 फरवरी 2026 को मोटा वराछा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. (SRK)की CSR शाखा, SRK नॉलेज फाउंडेशन (SRKKF) और श्री रामकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 75 बेटियों का विवाह पूरे सम्मान के साथ कराया गया। प्योर विवाह’ श्रृंखला का यह 12वां आयोजन था, जिसके साक्षी 15,000 से अधिक लोग बने। 2015 से शुरू हुए ‘प्योर विवाह’ के माध्यम से अब तक 1000 से अधिक जोड़ों का विवाह इस मंच से कराया जा चुका है, जो समाज के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

 इस सामूहिक विवाह महोत्सव के पीछे की भावना के प्रेरणास्रोत SRK और SRKKF के फाउंडर चेयरमैन एमेरिटस श्री गोविंदभाई धोलकिया के विचार हैं। उनका विश्वास है कि,“सेवा करने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है,अपने आसपास के लोगों के लिए कुछ अच्छा कीजिए।”’प्योर विवाह’ की पूरी अवधारणा इसी विचार पर आधारित है

वे प्रत्येक बेटी को SRK परिवार की बेटी के समान मानते हैं और उन्हें सम्मान, आनंद और आत्मीयता के साथ विदा करने की भावना से यह समारोह आयोजित किया जाता है।

 कार्यक्रम के दौरान बारात आगमन,हस्तमिलाप,आशीर्वचन समारोह,भोज और कन्याविदाई जैसे सभी धार्मिक विधि-विधानों को पारंपरिक रूप से संपन्न किया गया। SRK परिवार की ओर से बेटियों को 3 लाख रुपये से अधिक का गृहस्थी का सामान (करियावर) प्रदान किया गया।  विदाई के समय पूरा माहौल भावुक कर देने वाले दृश्यों से भर गया था। 

 समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री सी. आर. पाटिल और भारत के कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सूरत नगर निगम के मेयर श्री दक्षेश मवानी, सूरत के कलेक्टर श्री सौरभ पारधी, सूरत शहर के पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत और भारतीय नौसेना के कैप्टन श्याम कुमार सहित राज्य और देशभर के सांसद, विधायक और उच्च अधिकारी उपस्थित रहे तथा नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

इस कार्यक्रम में SRK ग्रुप के गोविंदभाई धोलकिया, दिनेशभाई नारोला,अरजणभाई धोलकिया, जयंतीभाई नारोला और राहुलभाई धोलकिया द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि ‘प्योर विवाह’आज केवल एक सामूहिक विवाह समारोह नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और गौरव के लिए एक मानवीय अभियान बन चुका है।