कर्जत: महाराष्ट्र की खूबसूरत वादियों में बसे कर्जत में उस समय ग्लैमर का तड़का लगा, जब 92 एकड़ में फैली भव्य टाउनशिप ‘नीलकंठ वैली’ का आधिकारिक लॉन्च हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता फैज़ल खान और टीवी जगत की मशहूर अदाकारा सारा खान ने शिरकत कर शाम को यादगार बना दिया।
सांस्कृतिक शुरुआत और सितारों का जादू
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल चिब की मौजूदगी में हुआ। समारोह में उस समय रोमांच बढ़ गया जब फैज़ल खान ने अपने सदाबहार अंदाज़ में “आती क्या खंडाला” गाने पर परफॉर्म किया। वहीं, सारा खान के डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
मनोरंजन का जबरदस्त डोज़
सिर्फ डांस ही नहीं, कॉमेडियन VIP ने 60 अलग-अलग कलाकारों की मिमिक्री कर सबको लोटपोट कर दिया, जबकि गायक मदन शुक्ला की आवाज़ ने समां बांधे रखा। नीलकंठ वैली के इस पहले चरण (7 एकड़) में लक्ज़री विला, आर्टिफिशियल लेक और प्राइवेट क्लब जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। आलम यह था कि कार्यक्रम में आए कई कलाकारों ने मौके पर ही यहाँ निवेश की इच्छा जताई।


