​”प्लास्टिक की दुकान” है तुम्हारी बहादुरी! निक्की तंबोली के एक डायलॉग ने खोली आर्य की रणनीतियों की पोल

Entertainment

मुंबई: रियलिटी शो ‘शो 50’ के घर में उस वक्त पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब निक्की तंबोली और आर्य के बीच तीखी बहस छिड़ गई। इस टकराव ने न केवल घर का माहौल गरमा दिया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि दबाव के समय कौन सा खिलाड़ी अपनी गरिमा खो बैठता है और कौन डटकर मुकाबला करता है।

​पर्सनल कमेंट्स पर निक्की का पलटवार

जब निक्की की सटीक रणनीति और आत्मविश्वास के सामने आर्य के पास कोई तर्क नहीं बचा, तो उन्होंने गेम को भूलकर व्यक्तिगत टिप्पणियां (Personal Comments) करना शुरू कर दिया। आर्य की इस बौखलाहट ने साबित किया कि खेल पर उनकी पकड़ ढीली हो रही है। लेकिन निक्की तंबोली, जो अपनी निडरता के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने चुप रहने के बजाय आर्य को उनके ही अंदाज में जवाब दिया।

“प्लास्टिक की दुकान” वाला तीखा तंज

निक्की ने आर्य की नकली बहादुरी और खोखले गेम प्लान पर तंज कसते हुए उन्हें “प्लास्टिक की दुकान” करार दिया। यह वार सिर्फ एक जुमला नहीं, बल्कि आर्य की असुरक्षा पर किया गया सीधा हमला था। सोशल मीडिया पर निक्की के इस ‘एटीट्यूड’ और स्पष्टवादिता को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

​अकेली जान, भारी पहचान

निक्की तंबोली इस सीजन की एकमात्र ऐसी महिला प्रतियोगी बनकर उभरी हैं, जो किसी ग्रुप पॉलिटिक्स या गुटबाजी का सहारा लिए बिना पूरी ईमानदारी से अपना गेम खेल रही हैं। प्रशंसकों का मानना है कि निक्की की तर्कशक्ति और सच्चाई ही उन्हें घर के अन्य सदस्यों से अलग और बाजीगर बनाती है।

-अनिल बेदाग/up18news