पुरुषों और युवाओं को भी महिला अपराध के प्रति संवेदनशीलता व जागरूक करने हेतु चलाया जाएगा अभियान: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष

Regional

आगरा। महिलाओं और किशोरियों को अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही पुरुषों व युवाओं को भी महिला अधिकारों के प्रति संवेदनशील व जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने दी।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. चौहान ने नवीन सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों से महिलाओं एवं किशोरियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रम की विगत एक वर्ष की प्रगति की तलब की। महिला आयोग की अध्यक्ष ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन लिए एक व तीन माह की कार्य योजना उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों व प्रयासों की सराहना की। साथ ही इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं को समन्वित रूप से महिलाओं के हित में प्रभावी बनाने हेतु कार्य योजना का 15 दिन मे प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में अध्यक्ष महोदया ने महिलाओं एवं किशोरियों के कल्याण हेतु जनपद में चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रम की विगत 01 वर्ष की प्रगति तलब की, अध्यक्ष महोदया ने कहा कि पिछले वर्ष के लम्बित कार्य एक महत्वपूर्ण चुनौती है, साथ ही उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के अन्तर्गत विगत एक वर्ष में कराये गये कार्यों की प्रगति का विवरण उपलब्ध कराएं तथा एक माह और 03 माह में महिला एवं किशोरियों के सम्बन्ध में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन किए जाने हेतु कार्ययोजना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आप अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं को अधिक से अधिक आमजन में प्रचारित व प्रसारित कराते हुए समाज के सभी वगों को जानकारी उपलब्ध करायी जाय। महिलाओं व किशोरियों के साथ साथ पुरूषों व युवाओं को भी महिला अपराधों के बारे में संवेदनशील व जागरूक किया जाए, जिससे महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को नियंत्रित करने में सहायता मिले।

बैठक में पुलिस विभाग की भी समीक्षा की गई,एसीपी महिला अपराध,सुकन्या शर्मा ने बताया कि जनपद में जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लगभग एक लाख महिलाओं को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से, तथा स्कूलों, कॉलेजों में कैंप, सेमिनार आदि का आयोजन कर बालिकाओं, महिलाओं को गुड टच-बैड टच तथा महिला सुरक्षा के प्रति शसक्तीकरण के बारे में जागरूक किया गया है। इसके अलावा एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है जो महिलाओं से सम्बन्धित कारित अपराधों में घटना स्थल पर जाकर जांच करती है और उसके अनुसार प्रभावी कार्यवाही की जाती है, पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा सेल की स्थापना की गई है और प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित है। महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए ऑपरेशन पहचान विकसित किया गया है। सुरक्षित यात्रा के लिए एक एप विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। एंटी रोमियों, स्कॉट, महिला बीट का संचालन किया भी किया जा रहा है जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में बताया गया कि ‘भिक्षा से शिक्षा अभियान’ चलाकर भीख मांगने वाले बच्चों की काउंसलिंग कराकर उन्हें सभ्य नागरिक बनाये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है, उक्त के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदया द्वारा निर्देश दिए गये कि आपकी कार्ययोजना व आपके विभाग द्वारा संचालित योजनायें सराहनीय हैं अच्छी हैं, परन्तु इन्हें प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। बैठक में नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया है कि शहर के डार्क स्पॉट्स को खत्म करने के लिए लाइट लगाई गई है, 10 पिंक टॉयलेट बनाए गए हैं टॉयलेट को महिलाओं के लिए अनुकूल बनाया गया है साथ ही 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर क्रियाशील हैं।बैठक में महिला कल्याण द्वारा अवगत कराया गया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए संबल उप योजना के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181 का संचालन किया जा रहा है। एवं विभिन्न प्रकार के गृहों का संचालन किया जा रहा है।

बैठक में अध्यक्ष महोदया द्वारा महिला एवं बाल बिकास अधिकारी को निर्देश दिए गये कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए जिस हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल किया जाए।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में 10 गांवों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए, जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा बीएचएनडी फण्ड का प्रयोग आंगनबाड़ी में महिलाओं के जांच से सम्बन्धित सामग्री के क्रय में किया जाए। उक्त के अतिरिक्त बैठक में मा0 अध्यक्ष महोदया द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन शसक्तीकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गये कि अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए, साथ ही सभी विभाग आपस में समन्वय कर जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें, जिसमें विभाग की योजनाओं के साथ साथ लाभार्थियों को भी आमंत्रित कर अन्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए तथा विशेष रूप से पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत राज विभाग, महिला कल्याण को आपस में मिलकर महिलाओं के हित में समन्वय योजना बनाने हेतु निर्देशित किया। 15 दिन के अंदर योजना का प्रिजेंटेशन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।।

बैठक में उप निदेशक, महिला कल्याण श्रीमती श्रुति शुक्ला, एसीपी महिला अपराध सुकन्या शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट श्री वेद सिंह चौहान, एडीपीआरओ श्री संदीप वर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त श्री विकास सैन, सुप्रिटेंडेंट समाज कल्याण श्री मनोज सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।