उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी ‘शारदीय नवरात्रि’ की बधाई

Regional

आज से नवरात्रि का महापर्व शुरु हो रहा है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्रियों और नेताओं ने शारदीय नवरात्र पर्व शुभकामनाएं दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्टीट करके प्रदेशवासियों को नवरात्री के महापर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि-

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

‘शारदीय नवरात्रि’ का पावन प्रथम दिवस शक्ति स्वरूपा माँ शैलपुत्री की वंदना को समर्पित है। देवी माँ भक्तों को मान-सम्मान और आरोग्यता के आशीर्वाद से अभिसिंचित करती हैं। माँ से प्रदेश वासियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए यशस्वी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

Compiled: up18 News