मुंबई : रुद्राक्ष जायसवाल एक युवा और उत्साही लड़के हैं, जिन्होंने साल 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले मैगनम ओपस महाभारत में सहदेव की भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, एक किशोर के रूप में, उन्होंने सीरीज़ और फिल्मों में कई प्रमुख भूमिकाएँ निभाई। उदाहरण के तौर पर हाल ही में रीलीज हुई हॉलीवुड फील ‘एक्सट्रेक्शन’ में उन्होंने एवेंजर्स फेम क्रिस हेम्सवर्थ के साथ काम किया। दर्शकों में एक बार फिर उत्साह बढ़ाते हुए, प्रतिभाशाली अभिनेता रुद्राक्ष अब स्टार प्लस की अपकमिंग सीमित सीरीज़ ‘रुद्रकाल’ में अंशुमान चित्तौड़ा की भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
![](https://i0.wp.com/up18news.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210306-WA0028.jpg?resize=640%2C984&ssl=1)
अपनी बहुआयामी और असाधारण यात्रा को और बड़ा बनाते हुए, रुद्राक्ष ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। अपनी उपलब्धियों की लंबी सूची के अतिरिक्त वह मल्टीस्टारर फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ का भी एक हिस्सा रहे, जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ, रणदीप हुड्डा, पंकज त्रिपाठी और अन्य महत्वपूर्ण कलाकार भी शामिल हैं। वर्तमान में रुद्राक्ष 12 वीं कक्षा में अपनी पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ अभिनय के प्रति अपने जुनून को बनाए रखने का भी प्रयास कर रहे हैं। अपकमिंग शो ‘रुद्रकाल’ में अपने किरदार को समझने और उसकी तह तक पहुंचने के लिए रुद्राक्ष को कड़ी मेहनत करते हुए भी देखा जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/up18news.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210306-WA0027.jpg?resize=640%2C961&ssl=1)
अपने अपकमिंग किरदार की तैयारियों को लेकर बात करते हुए प्रतिभाशाली अभिनेता रुद्राक्ष ने बताया कि, “एक किरदार के रूप में अंशुमान चित्तौड़ा बहुत अलग हैं, हालांकि मैंने अतीत में भी इस तरह के किरदार को निभाया है। इस किरदार की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुझे इसकी आवश्यकता थी। अपने किरदार को समझने और इसमें फिट होने के लिए मुझे कुछ ऐसी फिल्में देखनी पड़ीं, जिनसे मुझे सही मात्रा में इमोशंस को खुद से बाहर निकालने में मदद मिली। इसके लिए मैंने विशेष रूप से गिटार बजाना भी सीखा और कुछ वीडियो देखकर उसे बजाने में भी कामयाब रहा। इसके अलावा, हमने (शो के कास्ट के साथ) कई वर्कशॉप्स में भी भाग लिया। इसने हमें कहानी और हमारे किरदार को गहराई से समझने में मदद मिली। मैं सकारात्मक हूं कि दर्शक हमारे रोमांचक प्रदर्शन को देखकर इसका आनंद लेंगे।
![](https://i0.wp.com/up18news.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210306-WA0029.jpg?resize=640%2C853&ssl=1)
दशमी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, इस नई क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ड्रामा सीरीज़ में भानु उदय गोस्वामी (डीसीपी रंजन चित्तौड़ा) और दीपानिता शर्मा (डीसीपी की पत्नी और अंशुमान की माँ) रुद्राक्ष जायसवाल के साथ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
-up18 Pr
-अनिल बेदाग़-