आगरा: चंबल नदी का जलस्तर हुआ स्थिर, स्ट्रीमर संचालन शुरू

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी में कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ था। नदी का जलस्तर स्थिर होने के बाद स्ट्रीमर संचालन शुरू करा दिया गया है।

आपको बता दें राजस्थान में बारिश के चलते कोटा बैराज उफान पर आ गया। जिसे लेकर एक साथ बैराज से भारी मात्रा में चंबल नदी में पानी छोड़ा गया था। जिससे चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा था। पिनाहट घाट पर चंबल नदी का जलस्तर 121 मीटर तक पहुंच गया था। गुरुवार को चंबल नदी का पानी स्थिर हुआ धीरे धीरे पानी का लेवल 3 मीटर घटकर शुक्रवार को 118 मीटर रह गया।

चंबल नदी का पानी घटने से तटवर्ती इलाकों के गांव के ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं पिनाहट उसेथ घाट पर सुरक्षा दृष्टि को लेकर प्रशासन द्वारा बंद कराए गए स्ट्रीमर का संचालन यात्रियों की सुविधा हेतु दोबारा से शुरू करा दिया गया है। जिसके चलते सुबह से शाम तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को आवागमन करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती देखी गई।


Discover more from Up18 News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.