आगरा: फूल सैयद चौराहे पर भीषण हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए आरोप

Crime

आगरा: जिन दोस्तों पर वो जान छिड़कता था और उनके सुख दुख में सदैव उनके साथ खड़ा रहता था, वही दोस्त उसे उस समय छोड़ कर चले गए, जब उन दोस्तों की उसे अति आवश्यकता थी। अगर वे सब थोड़ा सा भी साहस दिखाते और युवक को अस्पताल ले जाते तो शायद उसकी जान बच जाती। यह कहना है मृतक विशाल के पिता का। विशाल की एक्सीडेंट में हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विशाल के माता पिता ने उसके दोस्तों पर आरोप लगाए हैं।

घटना सदर थाना क्षेत्र के फूल सैयद चौराहे की है। शुक्रवार रात फूल सैयद चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के दौरान मृतक विशाल के दोस्त भी मौजूद थे। लेकिन उन्होंने किसी तरह की मदद नहीं की। बल्कि इस घटना की जानकारी भी अगले दिन दी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा और थाने से लेकर पोस्टमार्टम गृह तक भाग दौड़ शुरू हो गई।

दोस्त ले गए थे बुला कर

विशाल के पिता ने बताया कि बीती रात लगभग 10:00 बजे करीब उसके दोस्तों का फोन आया और वह उनके साथ चला गया। खाना पीना खाकर वह रात को सो गए। लेकिन जब सुबह विशाल घर में दिखाई नहीं दिया तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी। दोस्तों से पूछा तो उन्होंने सुबह बताया कि बीती रात फूल सैयद चौराहे पर विशाल का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उसकी मौत हो गई थी। यह सुनकर विशाल के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई परिवार भी गम में डूब गया।

मृतक युवक के परिजन

जताई अनहोनी की आशंका

मृतक विशाल के पिता का कहना है कि इस घटना में उन्हें उसके दोस्तों की कोई चाल लगती है। अगर रात को दुर्घटना हुई तो उन्होंने रात को ही उनको सूचना क्यों नहीं दी और दुर्घटना के बाद विशाल को हॉस्पिटल क्यों नहीं ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह जब पुलिस से पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट हुए समय हो गया था जिससे विशाल की जान चली गई।

पोस्टमार्टम के बाद मिलेगी बॉडी

विशाल के पड़ोसियों का कहना था कि लड़का सीधा साधा था। हाल ही में वह 20 साल का हुआ था। शिक्षा हाई स्कूल ग्रहण करने के बाद वह भी माता-पिता का हाथ बंटाने के लिए नौकरी करने लगा क्योंकि पिता मजदूरी करते हैं। मां भी एक हॉस्पिटल में काम करती हैं। दोनों की सैलरी से भी घर का गुजारा नहीं चल पाता था। उसके साथ क्या हुआ, किसने किया, यह तो उन्हें नहीं मालूम लेकिन वह भी इस घटना का सच जानना चाहते हैं। इसीलिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विशाल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां से लिखा पढ़ी कराई जा रही है। उसका पोस्टमार्टम होगा और फिर बॉडी मिल