सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ

Politics

सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे.

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के नादौन तहसील के सेरा गाँव से ताल्लुक रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ था.

सुक्खू के कॉलेज के दिनों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं और चार बार विधायक रहे हैं.

सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई की है.

प्रतिभा सिंह ने क्या कहा?

रविवार को कांग्रेस की वरिषेठ नेता और प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदार मानी जा रही प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक स्थिर सरकार होगी और हम इसमें पूरा सहयोग देंगे. इससे पहले शनवार को प्रतिभा सिंह ने कहा था कि वो कांग्रेस हाई कमान के इस निर्णय को स्वीकार करती हैं.

Compiled: up18 News