राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुवल्लुवर की प्रतिमा और विवेकानंद रॉक का दौरा किया

National

अधिकारियों ने विवेकानंद रॉक पर राष्ट्रपति का स्वागत किया

इसके बाद राष्ट्रपति एक नाव के जरिये प्रतिष्ठित संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा स्थल पहुंची। मुर्मू ने विवेकानंद रॉक और विवेकानंद केंद्र का भी भ्रमण किया। विवेकानंद केंद्र के अधिकारियों ने विवेकानंद रॉक पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कुछ समय मेडिटेशन हॉल में भी बिताया। मुर्मू बाद में हेलीकॉप्टर से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हो गईं।

यहां आने की उम्मीद रहती है

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने भारी सुरक्षा का इंतजाम किया था। सप्ताहांत के दौरान इन पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां आने की उम्मीद रहती है। मुर्मू के दौरे को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे तक इन स्थानों पर पर्यटकों के प्रवेश वर्जित था। राष्ट्रपति के वहां से जाने के बाद पर्यटकों के लिए यह स्थान खोल दिया गया।

Compiled: up18 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *