श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर शरद पूर्ण‍िमा महोत्सव के होने वाले विभिन्न कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण, सूरीनाम की राजदूत आईं जन्‍मभूमि

Religion/ Spirituality/ Culture

मथुरा। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर कल 31अक्टूबर शनिवार को शरद पूर्ण‍िमा महोत्सव के होने वाले विभिन्न कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।

आज श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए सूरीनाम की राजदूत महामहिम आशना कन्हाई और त्रिनिदाद एंड टोबेगो के उच्चायुक्त महामहिम रोगर गौपाल पधारे। श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कर अभिभूत सुश्री कन्हाई ने व्यवस्थाओं की सराहना की 

आज श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए सूरीनाम की राजदूत महामहिम आशना कन्हाई और त्रिनिदाद एंड टोबेगो के उच्चायुक्त महामहिम रोगर गौपाल पधारे। श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कर अभिभूत सुश्री कन्हाई ने व्यवस्थाओं की सराहना की ।

इस संबंध में संस्थान के संयुक्त मुख्य अधिशाषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया कि श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण सेवा मण्डल, जन्मस्थान मथुरा के द्वारा शनिवार को शरद महोत्सव का शुभारम्भ प्रातः 8.30बजे गौचारण लीला पर स्थित श्रीगिरिराज जी के पंचगव्य अभिषेक से होगा। इसके उपरान्त दोपहर 12 बजे अन्नक्षेत्र प्रांगण में साधुसेवा की जायेगी।

सांय 6.30बजे से खीर प्रसाद का वितरण श्रीकृष्ण सेवा मण्डल के सेवाभावीजन द्वारा किया जायेगा। शरद पूर्णिमा पर शनिवार की सायं 5 बजे से गौचरण लीला के मध्य विराजमान श्री गिरिराजजी को अर्पित होने वाले दिव्य छप्पनभोग के दर्शन होंगे।

श्रीवास्तव ने आगे बताया कि सायं 4 बजे से ही जन्मस्थान पर स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत भव्य चन्द्रलोक का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

भगवान श्रीकेशवदेव महाराज का श्रीविग्रह दिव्य चंद्रलोक में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इस अवसर पर सायं 6.30 बजे से 9.30 बजे तक गौचारण लीला (गिरिराज पर्वत) के समक्ष श्रीकृष्ण सेवा मण्डल के रसिक भक्तजन द्वारा भजन-गायन का कार्यक्रम होगा ।

श्रीकृष्ण चबूतरे पर रात्रि 9.30 बजे महारास कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीराधाकृष्ण जी की महाशयनआरती के साथ ही आयोजन संपन्न हो जायेगा, इस हेतु श्रद्धालुओं का प्रवेश रात्रि 9.30 बजे तक केशवदेव द्वार (गेट नं0-2) से होगा।

इस शरद पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने के लिए संस्थान के अधिकारी/कर्मचारी एवं श्रीकृष्ण सेवा मण्डल के अतुल शोरावाला, मुरारीलाला वर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, बनवारी लाल जैन, नवीन तायल, हिमांषु अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विजय बंसल, कन्हैया लाल आदि दिन-रात जुटे हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *