आगरा: भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पत्रकारों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Press Release

आगरा। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे शहर में धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज शहर के इलेक्ट्रॉन एंव प्रिंट मीडिया के समस्त पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा रहे।

यह तिरंगा यात्रा दीवानी भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई और संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान कर समाप्ति हुई। इस दौरान पत्रकार भारत माता की जय, बंदे मातरम, देश के अमर शहीदों की जय आदि नारे लगाते चल रहे थे।

ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया है। सभी लोगों को अपने घरों के उपर तिरंगा झंडा लगाना है। राष्टीय झंडे का अपमान न हो इस बात का विशेष ध्यान रखना है। कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद तिरंगा झंडे को सम्मान पूर्वक घर में रखना है।

-एजेंसी