आगरा: आरक्षण बचाओ अभियान के तहत सविता सेन महासभा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Press Release

आगरा: दिनांक 27 दिसंबर 2022 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ द्वारा नगर निकाय चुनावों में पिछडे वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त किए जाने आज सविता सेन महासभा उ.प्र रजि.ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अविलंब माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन मे ट्रिपल टेस्ट / शर्तों को पूरा कर पिछडे वर्ग को मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण को बचाने हेतु उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय आगरा को आज दिया।

सविता सेन महासभा रजि.के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द मथुरिया के नेतृत्व में ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट आगरा ने लिया।

कार्यक्रम में सर्वश्री.बृजकिशोर एड.(संरक्षक), अरविंद मथुरिया (प्रदेश अध्यक्ष) रामेंद्र सिंह सविता(जिलाध्यक्ष), सतीश सविता(महासचिव), सुरेश सविता( जिला उपाध्यक्ष), पातीराम सविता (उपाध्यक्ष) , गोपाल सेन (जिला सचिव), बीरबल सिंह (मीडिया प्रभारी), प्रदीप सविता (जिला महासचिव),देवेंद्र सविता (जिला सचिव)दयाल सरन (जिला कोषाध्यक्ष),विष्णु वर्मा जिलाध्यक्ष (नंद समाज आगरा), दुर्गेश चित्तौडिया, सुनील चित्तौडिया, पूरन सिंह वर्मा, डा.महेश सविता , गनेश कुमार (कार्यालय प्रभारी) , इंजी. रोहित आर्य (सोशल मीडिया प्रभारी),धर्म प्रकाश वर्मा, शेर सिंह चित्तौडिया , महेन्द्र नाथ संम्बरिया , नरेन्द्र सिंह एड.,उदयवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

-up18news